इस्राईल ने एक बार फिर लेबनान में आम जनता को बर्बर हमलों का निशाना बनाते हुए बमबारी की जिसमे कम से कम 52 लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी जबकि कई अन्य घायल हो गए।
ज़ायोनी सेना लेबनान की राजधानी बेरूत के साथ ही दूसरे इलाकों में भी हवाई हमले कर रही है। हिज़बुल्लाह के खिलाफ ज़ायोनी सेना का ग्राउंड ऑपेरशन में कोई कामयाबी नहीं मिल रही है तो रिहायशी इमारतों को निशाना बनाकर हवाई हमलों में निर्दोष लोगों को निशाना बना रहा है।
ताज़ा हमलों में लेबनान के पूर्वी और दक्षिणी क्षेत्रों में ज़ायोनी सेना ने 52 लोगों की हत्या कर दी है। मरने वालों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं।